यूपी /बस्ती
बस्ती जिले के महिला थाना द्वारा तीन बिछड़े परिवार को मिलाया गया, आपसी मनमुटाव के कारण परिवार टुटने की कगार पर था।
दिनांक 14.05.2025 को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती द्वारा पति-पत्नी के 03 जोडे को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर मिलाया गया। आवेदिका सुनीता गुप्ता पत्नी ओम प्रकाश गुप्ता निवासिनी चँगेरा मंगरा थाना खलीलाबाद कोतवाली जनपद संतकबीर नगर, संजना पत्नी प्रेम प्रकाश सा0 ब्राह्मणसभा के पास थाना कोतवाली जनपद बस्ती, संगीता यादव पत्नी हृदयराम सा0 जिनवा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती के बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे किंतु अब दोनों पक्षों को प्रभारी निरीक्षक डा0 शालिनी सिंह महिला थाना बस्ती की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। दोनों पति- पत्नी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।