हरैया
हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक (95.6%) अर्पित गुप्ता ने प्राप्त किया। अर्पित गुप्ता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों,विद्यालय प्रशासन एवं अपने मां पिता को दिया।इसके साथ ही हाईस्कूल में अभिश्री सिंह ने 92.4% आयुष तिवारी 90% दीक्षा सिंह 89.4% सौरभ सिंह 87.6% आयुष पटेल 86% शुभम यादव 83% आगमन साहू 82.4% आदि ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। वही विद्यालय के संस्थापक एवं संरक्षक व प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय हमारे होनहार बच्चों ,कुशल शिक्षकों को जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक पंकज सिंह ,दिनेश पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह ,प्रवेश शुक्ल , संतोष श्रीवास्तव ,कैलाश तिवारी ,राम नरेश शर्मा, पवन मिश्रा ,सुधीर पाठक दिनेश मिश्रा एवं शिक्षिका अंजू श्रीवास्तवा , कल्पना मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे।