*चन्द्रग्रहण*
07 सितंबर 2025🌛🌚
*ग्रहण सूतक समय:-* रविवार दिनाँक 07 सितंबर दोपहर *12:57 PM* से
*ग्रहण समय प्रारंभ:-* रविवार दिनाँक 07 सितंबर रात्रि *09:57 PM* से मध्यरात्रि *01:27 AM* तक। (लगभग साढ़े 3 घण्टे)
जानकारी के लिए बता दे, सूर्य ग्रहण का सूतक स्पर्श ग्रहण लगने से 12 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है एवं चंद्र ग्रहण का 9 घंटे पूर्व ।
◆ स्पर्श के समय स्नान व पुनः मोक्ष के समय स्नान करना चाहिए!
◆ सूतक लग जाने पर मंदिर में प्रवेश करना मूर्ति को स्पर्श करना, भोजन करना, मैथुन क्रिया ,यात्रा इत्यादि वर्जित है!
◆ बालक वृद्ध रोगी अत्यावश्यक में पथ्याहार ले सकते हैं भोजन सामग्री जैसे दूध, दही ,घी इत्यादि में कुशा रख देना चाहिए।
◆ ग्रहण मोक्ष के बाद पीने का पानी ताजा ले लेना चाहिए!
◆ गर्भवती महिलाएं पेट पर गाय के गोबर का पतला लेप लगा लेना चाहिए, कुछ काटे नही, शरीर को ऐंठे नही, सोए नही,हल्का विश्राम करें। और हनुमान चालीसा या भगवान का नाम जप करे,सुनें🙏
◆ ग्रहण अवधि में श्रद्धा-दान-जप-मंत्र सिद्धि इत्यादि का शास्त्रोक्त विधान है !
*नोट:-* ग्रहण जहां से दिखाई देता है सुतक भी वही लगता है एवं धर्म शास्त्रीय मान्यताएं भी वही लागू होती है तथा उनका फलाफल भी वही लागू होगा।
*आचार्य हरि नाथ त्रिपाठी* 🙏