*संत कबीर नगर
मा० उपाध्यक्ष, उ०प्र० गो सेवा आयोग महेश कुमार शुक्ल द्वारा विकास खण्ड पौली अन्तर्गत वृहद गो संरक्षण केन्द्र मझौरा एवं अस्थाई गो आश्रय स्थल खर्चा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान वृहद गो संरक्षण केन्द्र मझौरा में 109 एवं अस्थाई गो आश्रय स्थल खर्चा में 45 गोवंश संरक्षित मिले। मा० उपाध्यक्ष महोदय द्वारा वृहद गो संरक्षण केन्द्र मझौरा में संरक्षित गोवंशो को साईलेज की उपलब्धता कराने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे संरक्षित गोवंश स्वस्थ रहे। मा० उपाध्यक्ष द्वारा सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को अधिक संरक्षण कराने एवं सहभागिता अन्तर्गत सुपुर्द गोवंशो के सत्यापन हेतु निर्देशित किया गया। अस्थाई गो आश्रय स्थल खर्चा में संरक्षित गोवंशो का स्वास्थ्य संतोषजनक पाये जाने पर मा० उपाध्यक्ष महोदय द्वारा प्रसन्नता जताई गयी। मा० उपाध्यक्ष महोदय द्वारा अस्थाई गो आश्रय स्थल खर्चा में वृक्षारोपण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एस0के0 तिवारी, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुजीत सिंह, खण्ड विकास अधिकारी आनन्द गुप्ता, पशु चिकित्साधिकारी डॉ अजीत सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डॉ आनन्द सिंह आदि उपस्थित रहे।