बस्ती
निर्धारित कार्यक्रम में अनुसार उ० प्र० परिवहन निगम, बस्ती डिपो में उ० प्र० रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, की बस स्टेशन शाखा का चुनाव श्री तिलकराम दूबे, संरक्षक रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद, गोरखपुर क्षेत्र के देखरेख एवं चुनाव अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र शुक्ला एवं श्री मनीष श्रीवास्तव, चुनाव अधिकारी के पर्यवेक्षण में सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उक्त चुनाव हेतु दिनांक-16.07.2025 पर्चा दाखिला, एवं श्री दिनांक-18.072025 मतदान हेतु तिथि निर्धारित थी किन्तु उक्त चुनाव में कन्हैया सिंह, शाखा अध्यक्ष, श्री अरशद हुसैन, शाखा उपाध्यक्ष श्री अरूण दूबे, शाखा उपाध्यक्ष श्री इन्द्रजीत तिवारी, शाखा मंत्री श्री अभिनव कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय सदस्य, श्री राजेश वर्मा, श्री अमित पाल, श्री जय प्रकाश यादव, क्षेत्रीय सदस्य पद हेतु प्राप्त पर्चों के विरोध में कोई पर्चा नहीं भरा गया। इस कारण चुनाव अधिकारियों द्वारा निर्विरोध निर्वाचित हुए श्री कन्हैया सिंह, शाखा अध्यक्ष, श्री अरशद हुसैन, शाखा उपाध्यक्ष श्री अरूण दूबे, शाखा उपाध्यक्ष श्री इन्द्रजीत तिवारी, शाखा मंत्री श्री अभिनव कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय सदस्य, श्री राजेश वर्मा, श्री अमित पाल, श्री जय प्रकाश यादव, क्षेत्रीय सदस्य पद हेतु निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया। उक्त के अतिरिक्त श्री संगठन मंत्री पद हेतु श्री महेन्द्र कुमार संयुक्त मंत्री श्री राजकुमार श्री मनीष श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष श्री सुशील कुमार गौड़, प्रचार मंत्री श्री सतीश उपाध्याय निर्वाचित हुए।
इस अवसर पद श्री सन्तोष सिंह, श्री रामकुमार सिंह, श्री अब्दुल रहीम श्री बृजेश पाण्डेय श्री अभिनव तिवारी श्री पंकज सिंह, श्री राकेश शुक्ला श्री अवनीश धर द्विवेदी श्री आदर्श सिंह, श्री विद्यामणि श्री सुनील शुक्ला श्री रामानन्द मिश्रा, श्री अनुराग वर्मा श्री प्रमोद उपाध्याय श्री रामसूरत श्री जितेन्द्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे।