बस्ती। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष नन्द किशोर साहू ने शुक्रवार को पार्टी जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल के निर्देश पर खाद्यान्न प्रहरी के रूप में चिकवा टोला, राजा बाजार, नई बाजार, स्टेशन रोड आदि क्षेत्र के सस्ते गल्ले की राशन की दूकानों से खाद्यान्न वितरण मंें सहयोग किया। नन्द किशोर साहू ने राशन की दूकानों पर शारीरिक दूरी बनाये रखने, मास्क के उपयोग आदि की जानकारी देने के साथ ही खाद्यान्न लेने आये लोगों का सहयोग किया।
खाद्यान्न प्रहरी के रूप में नगेन्द्र सिंह, भल्लू, अब्दुल अजीज, सुनील गुप्ता, रमेश गुप्ता, नबाब अली, झिनकान आदि ने सहयोग किया।
भाजपा के खाद्यान्न प्रहरियों ने राशन वितरण में किया सहयोग
May 15, 2020
Tags