-शिव हर्ष उपाध्याय के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि: विवेका नंद मिश्रा*l
पूर्वांचल के मालवीय के नाम से सुविख्यात व शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज, महिला पी जी कॉलेज, किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय, शिव हर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज बस्ती के संस्थापक प० शिव हर्ष उपाध्याय की 45वी पुण्य तिथि पर शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज बस्ती के प्रांगण में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए शिक्षाविदों, प्रबुद्धनों व गणमान्य लोगों का जन समूह उमड़ पड़ा। उपस्थित जनों ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को शिद्दत से स्मरण व नमन किया।
इस अवसर पर पंडित शिव हर्ष उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए राज्य मंत्री महेश शुक्ला ने कहा कि पंडित शिव हर्ष उपाध्याय ऐसे महान व्यक्तित्व थे। जो सीमित साधनों में भी महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम थे। आजीवन भारतीय संस्कृति के सामाजिक मूल्यों का पालन करते हुए शैक्षिक उन्नयन में आदर्श मानदंडों और ईमानदारी को प्राथमिकता दिए, जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत व अनुकरणीय है, सही मायने मे पंडित शिव हर्ष उपाध्याय युग दृष्टा थे।
भारतीय जनता पार्टी बस्ती के जिला अध्यक्ष एवं शिक्षाविद विवेकानंद मिश्र ने कहा कि पंडित शिव हर्ष उपाध्याय के सपनो को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि
है। बस्ती जनपद के शैक्षिक उन्नयन में उपाध्याय जी का नाम इतिहास के पन्नो पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा।
पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता अष्टभुजा प्रसाद शुक्ला ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा से वंचित लोगो के लिए शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना सबसे पुनीत कार्य है।
पूर्व विधायक और समाजवादी चिंतक राजमणि पाण्डेय ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्री उपाध्याय जी द्वारा स्थापित.शिक्षण संस्थाओं की प्रगति व विकास ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उपाध्याय जी द्वारा स्थापित सभी शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक कर्मचारी, शिक्षण संस्थाओं के विकास के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करके पंडित शिव हर्ष के सपनों को साकार करे।
नगर पालिका परिषद बस्ती के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने पंडित शिव हर्ष को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित शिव हर्ष उपाध्याय ने स्त्री और पुरुषों की शिक्षा पर बराबर ध्यान दिए, उनका शैक्षिक उन्नयन का यह प्रयास समाज के लिए आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय है। किसान शिक्षा समिति बस्ती के मंत्री व प शिव हर्ष उपाध्याय के पौत्र संजय उपाध्याय ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए भी पंडित शिवहर्ष उपाध्याय जी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान किया। सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव के प्रतिनिधि शैलेन्द्र दुबे ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थाओं की स्थापना करके उपाध्याय जी ने समाज के लिए ऐतिहासिक कार्य किया जो सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है। महिला महाविद्यालय बस्ती की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने कहा कि पंडित शिव हर्ष उपाध्याय जी आजीवन गांधीवादी मूल्यों का पालन करते हुए सद कर्म करने के उच्च आदर्शों को स्थापित किया। जो आज हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज बस्ती की प्राचार्य प्रो रीना पाठक ने कहा कि बस्ती जनपद का आमजन आजीवन पंडित शिवहर्ष उपाध्याय का ऋणी रहेगा, इन्होंने बस्ती जनपद को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाया।
भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ बस्ती के जिला संयोजक डॉ रघुवर पांडेय ने पंडित शिव हर्ष उपाध्याय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पूर्वांचल के शैक्षिक विकास में उपाध्याय जी का महत्व पूर्ण योगदान है, शिव हर्ष किसान इंटर कॉलेज बस्ती के प्रधानाचार्य मनोज सिंह ने कहा कि आजीवन शिक्षा के विकास हेतु पंडित शिवहर्ष उपाध्याय जी समर्पित रहे।
किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय बस्ती के प्राचार्य डॉ शरत चंद ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पंडित शिव हर्ष उपाध्याय का योगदान अतुलनीय है।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन हिन्दी भाषा के विद्वान व कुशल वक्ता डॉ पी एन द्विवेदी ने किया।
इस अवसर पर प शिव हर्ष उपाध्याय के कनिष्ठ पुत्र शिव प्रकाश उपाध्याय, रमाकांत उपाध्याय, प्रेम शंकर उपाध्याय, किसान शिक्षा समिति के संयुक्त मंत्री नरेंद्र भाटिया, डॉ अभिनव उपाध्याय, गोपाल जी गाडियां, डॉ राज देव मिश्रा, शिक्षक नेता मार्कण्डेय सिंह,अनिरुद्ध त्रिपाठी, ए पी यन पी जी कॉलेज बस्ती के पूर्व प्राचार्य डॉ डी के अस्थाना, शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज बस्ती के पूर्व प्राचार्य डा राघवेंद्र शरण त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ला,वरिष्ठ भाजपा नेता नन्हे शुक्ला,भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ गोरक्ष प्रांत के सह संयोजक डॉ संजय द्विवेदी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानु प्रकाश मिश्रा,डॉ विश्वनाथ पांडेय, प्रो प्रदीप कुमार , प्रो गोपाल जी कुशवाहा,प्रो राजेश सिंह,श्याम देव पांडेय, पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन आर ए त्रिपाठी,डॉ नूतन यादव, डॉ सुधा त्रिपाठी, सुहासिनी सिंह, डॉ रुचि श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, डॉ संतोष यदुवंशी, नेहा परवीन, डॉ प्रियंका मिश्रा डॉ कमलेश पांडेय, डॉ दिलीप तिवारी, शिवा उपाध्याय, लेफ्टिनेंट जितेन्द्र शाही, महिमा पांडेय, शोभा त्रिपाठी डॉ संध्या, परमात्मा उपाध्याय, उपेन्द्र शुक्ला, सच्चिदानंद शुक्ला, ओंकार गिरी, कृष्ण कुमार मिश्रा, कर्मचारी संघ अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय, गिरिजा नंद राव, अरुण मणि त्रिपाठी, पूनम यादव, संतोष सिंह, योगेश मिश्रा, दुर्गा सिंह, अंकुर शुक्ला, सरजू प्रसाद पांडेय, सहित शिक्षण संस्थाओं के शिक्षक व कर्मचारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। शिव हर्ष किसान पी जी कॉलेज बस्ती बस्ती के प्रांगण में स्थित पंडित शिव हर्ष उपाध्याय जी के प्रतिमा के समक्ष पूर्वाह्न 2.30 बजे से प्रसिद्ध रामायण विद शंभू नाथ पाण्डेय ने सहयोगियों के साथ श्री राम चरित मानस के सुन्दर काण्ड पाठ संगीतमय वाचन किया।