*थाना मुंडेरवा पुलिस टीम द्वारा अपहृत/ गुमशुदा 13 वर्षीय लड़के को 12 घंटे के अन्दर सकुशल बरामद कर
उसे सी0डब्ल्यू0सी0 के माध्यम से उसके माता-पिता/ परिजनों को सुपुर्द किया गया |*
दिनांक-29.06.2025 को थाना मुंडेरवा पर रामअशीष शर्मा पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम बेहरा थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती द्वारा एक लिखित तहरीर दिया गया कि उनका लड़का *1-* अभिषेक शर्मा उम्र करीब 13 वर्ष कल दिनांक-28.06.2025 को समय करीब 18:30 बजे घर से कहीं चला गया था जिसकी हम सभी परिवारजन अपने गाँव, नात-रिश्तेदारी व अन्य जान-पहचान वाली जगह तलाश किए किन्तु उसका कहीं पता नहीं चला, जिस पर थाना मुंडेरवा पर मु0अ0सं0-120/2025 धारा 137(2) B.N.S. पंजीकृत कर जांच/ पूछताछ के क्रम में थाना स्तर से टीमों का गठन कर सर्विलांस टीम बस्ती, सी0सी0टी0वी0 कैमरों, सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म व मुखबीर की मदद प्राप्त कर उक्त लड़के *1-* अभिषेक शर्मा को 12 घंटे के अंदर दिनांक-29.06.2025 को सकुशल बरामद कर सी0डब्ल्यू0सी0 को सुपुर्द कर उसे, उसके उसके माता-पिता/ परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया, जिसे पाकर उसके माता-पिता/ परिजन काफी खुश है जिनके द्वारा थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया |
*बरामद करने वाली पुलिस टीम-*
1- थानाध्यक्ष मुंडेरवा अतुल कुमार अंजान जनपद बस्ती |
2- उ0नि0 जावेद खान, उ0नि0 दयानाथ राम, उ0नि0 विजयकान्त यादव, उ0नि0 मिथिलेश मिश्रा थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती |
3- का0 हरिओम यादव, का0 सदानन्द सिंह, का0 जितेन्द्र कुमार शाह थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती |