बस्ती
पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री हेमराज मीना के आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री रवीन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष कप्तानगंज श्री हरेकृष्ण उपाध्याय के नेतृत्व में उ0नि0 एजाज अहमद मय फोर्स द्वारा दिनांक17.09.2020 समय करीब 03.25 बजेNH 28 के पास ग्राम रमदेईया मोड़ से एक व्यक्ति को नाजायज एक अदद तमंचा315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 170/2020 धारा 3/25आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर मा0न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1.आशुतोष सिंह पुत्र स्व0त्रिभुवन सिंह ग्राम लबडापुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र 42 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः-
1.एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद कारतूस 315 बोर
अपराधिक इतिहासः-
1. मु0अ0सं0 18/18 धारा302/120B भा0द0वि0 थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती।
2.मु0अ0सं0 190/20 धारा 8/20 NDPS ACT थाना नगर ,जिला -अयोध्या।
3.मु0अ0सं0 266/13 धारा 3/25/27 ARMS ACT थाना नगर ,जिला -अयोध्या।
4.NIL/20 धारा 3/4 गैंगेस्टर एक्ट।
5.170/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 एजाज अहमद
2.उ0नि0 लल्लन यादव
3. का0 अमरजीत यादव ,का0 राजवीर साहनी थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती