बस्ती । शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी मिलिन्द गौतम और सह प्रभारी विनीत कम्बोज ने कोरोना संकट काल में युवा कांग्रेस द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया। जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने युवा कांग्रेस द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दिया। बैठक में शारीरिक दूरी का पालन करते हुये अजय मिश्र के नेतृत्व में 10 लोगों ने युवा कांग्रेस की सदस्यता लिया।
राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी विनीत कम्बोज ने युवाओं का आवाहन किया कि वे भाजपा सरकार के जन विरोधी रवैयों का मुखर विरोध करने के साथ ही शिक्षा एवं जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष की धार तेज करें। लोगों को बताये कि गैर कांग्रेसी सरकारों ने किस तरह से उत्तर प्रदेश को बदहाल प्रदेश बना दिया। कहा कि संगठन का ग्राम पंचायत स्तर पर विस्तार कर युवाओं को जोड़ा जाय।
बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा, सचिन शुक्ल, दुर्गेश त्रिपाठी, पंकज द्विवेदी, सत्येन्द्र मिश्र, रूपेश पाण्डेय, पवन अग्रहरि, सर्वेश शुक्ल, पवन वर्मा, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय आदि शामिल रहे।