बस्ती
बस्ती
भाजपा की वर्चुअल रैली सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर एवं काशी क्षेत्र के ऐतिहासिक आॅनलाइन जनसंवाद रैली सम्पन्न हुई जिसे केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पंचायती राज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी ने संबोधित किया। रैली में पूरे बस्ती जनपद से भारी संख्या में लोग सामिल हुए। इसी क्रम में भारती जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री महेष शुक्ल जिला पदाधिकारियों के साथ गाॅधी नगर स्थित जलकल कार्यालय पर एकत्रित होकर स्वच्छताग्राहियों (सफाई कर्मियों) के साथ शोसल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए इस आॅनलाईन जनसंवाद रैली से जुड़े।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शुक्ल ने बताया कि इस आॅनलाइन जनसंवाद रैली में फेसबुक, ट्वीटर, यूट्यूब तथा अन्य शोसल मिडिया के माध्यमों से बस्ती जनपद में लाखों की संख्या में लोग इस आॅनलाइन रैली में सामिल होकर इस रैली को ऐतिहासिक बनाया।
बस्ती नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा एवं प्रतिनिधि श्री पुष्कर मिश्र ने जलकल कार्यालय पर आये हुए पदाधिकारियों एवं स्वच्छताग्राहियों का स्वागत करते हुए उन्हें पट्किा भेट किया एवं जलपान कराकर उनका आभार प्रकट किया।
जनसंवाद रैली हेतु जलकल कार्यालय पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम प्रभारी वैभव पाण्डेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम, जिला महामंत्री रामचरन चैधरी, चन्द्रषेखर ‘मुन्ना’, विवेकानन्द मिश्र, जिला उपाध्यक्ष भानू प्रकाष मिश्र, अरविन्द श्रीवास्तव गोला, प्रत्यूष विक्रम सिंह, के0डी0 चैधरी, रवि सिंह, जिला मंत्री अखण्ड सिंह, अमरेष पाण्डेय, कार्यालय मंत्री जाॅन पाण्डेय, सरेज मिश्र, गजेन्द्र सिंह, चैधरी राजेष निराला, संजय उपाध्याय, अवधेष सिंह, पप्पू भईया, रणजीत सिंह, लवकुष चैबे, नन्दकिषोर साहू, निषार अहमद, उमाकान्त शुक्ल, आदि लोगों ने शोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आॅनलाईन रैली में प्रतिभाग किया।