बस्ती
स्वच्छ भारत मिषन के तहत नगर पालिका बस्ती में कूड़ा उठाने हेतु 11 नई मैजिक कूडा गाड़ी की व्यवस्था पालिका अध्यक्ष के निर्देष पर नगर पालिका प्रषासन द्वारा की गयी। इस अवसर पर नगर पालिका परिसर में नपा अध्यक्षा श्रीमती रूपम मिश्रा एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा नए वाहन की विधिवत पूजा कर हरी झंडी दिखाकर वार्डो में रवाना की गयी।
इसके बावत जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने बताया कि भारत के यस्सवी प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिषन के सपने को साकार करने के क्रम में यह व्यवस्था की जा रही है, उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देष्य है कि बस्ती शहर को ग्रीन बस्ती, क्लीन बस्ती बनाया जाए। इसी उद्देष्य से शहर के प्रत्येक वार्डो में नयी कूड़ा गाड़ी की व्यवस्था की गयी है। यह उद्देष्य तभी सफल हो पायेगा जब सभी नगर वासी इसमें सहयोग करेंगे। नगर पालिका प्रषासन को किसी प्रकार के संसाधनों की कमी नहीं होने पायेगी। शहर को शासन के मंषा के अनुरूप सुन्दर बनाया जा रहा है, पथ प्रकाष की व्यवस्था, नालियों का निर्माण, गुणवत्ता पूर्ण सड़को का जाल सभी वार्डो में बिछाया जा रहा है।
वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि जो संसाधन नगर वासियों को उपलब्ध कराये जा रहें है उसका सदुपयोग करे ंऔर अपने घर का कूड़ा कूड़ागाड़ी में ही डालें। जिससे शहर में गंदगी से निजात मिल सके। आगे जरूरत पड़ने पर और भी संसाधन की व्यवस्था करायी जायेगी। जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तबसे विकास की गति चैगुनी हुयी है।
इस अवसर पर नगर पालिका के अधिषाषी अधिकारी अखिलेष त्रिपाठी, समाज सेवी संतोष शुक्ला, सभासदगण प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सोनू पाण्डेय, प्रमोद कन्नौजिया, अतुल सिंह, रामू पाठक, संजय उपाध्याय, चिन्टू मिश्रा तथा नपा कर्मचारी राजकुमार लाल श्रीवास्तव, वेद प्रकाष पाण्डेय, अजय तिवारी, मो0 अहमद, राजाराम, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।