बस्ती
पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री हेमराज मीना द्वारा अपराध के नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री पंकज के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हरैया श्री शिव प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष छावनी श्री हरेकृष्ण उपाध्याय व एसओजी प्रभारी श्री अवधेश राज सिंह के संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पचवस हरिसन डिसटीब्यूटर्स पोल्ट्री फीड्स के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग से अभियुक्त गण 1. अष्टभुजा पाण्डेय उर्फ रवि पाण्डेय पुत्र आशुतोष पाण्डेय 2.हरिप्रसाद जायसवाल पुत्र रामबहादुर जायसवाल साकिनान भदासी थाना हरैया जनपद बस्ती के कब्जे से क्रमशः 1125 ग्राम तथा 1350 ग्राम अवैध गांजा बरामद होने पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ,जिसके संबंध में थाना छावनी पर मुकदमा अपराध संख्या 106/20 , 107/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट विरुद्ध 1. अष्टभुजा पाण्डेय उर्फ रवि पाण्डेय पुत्र आशुतोष पाण्डेय 2.हरिप्रसाद जायसवाल पुत्र रामबहादुर जायसवाल साकिनान भदासी थाना हरैया जनपद बस्ती पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम-
1.थानाध्यक्ष छावनी हरेकृष्ण उपाध्याय
2.उपनिरीक्षक अरुण कुमार ,उप निरीक्षक मुकुंद त्रिपाठी
3.कांस्टेबल सूरज यादव ,कांस्टेबल गौरव कुमार साह थाना छावनी जनपद बस्ती
4.एसओजी प्रभारी श्री अवधेश राज सिंह
5.कांस्टेबल आदित्य पाण्डेय, कांस्टेबल राम सुरेश यादव, कांस्टेबल बुद्धेश कुमार ,कांस्टेबल दिलीप कुमार ,कांस्टेबल अजय यादव SOG टीम जनपद बस्ती