राष्ट्र कौशल टाइम्स
बस्ती
संवाददाता
सहभागी फसल निगरानी एवं निदान प्रणाली (पी०सी०एस०आर०एस०) के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन व्हाट्सएप एवं टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से फसलों में लगने वाले कीटों व रोगों के पहचान एवं निदान हेतु मदद की व्यवस्था की गई है। इस प्रणाली के अन्तर्गत किसान भाईयों को फसल में लगने वाले कीटों/रोगो की फोटो अपने मोबाइल नंबर, ग्राम, पोस्ट, विकासखण्ड, तहसील जिले के नाम साथ मोबाइल नंबर 9452247111 या 9452257111 पर व्हाट्सएप या एस०एम०एस० किया जाए। उक्त विवरणानुसार प्रेषित फसल सुरक्षा से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु कृषि विभाग / कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विशेषज्ञो/कृषि वैज्ञानिको द्वारा 48 घंटे के अन्दर किसान भाईयों को फसल में कीटरोग के नियंत्रण हेतु व्यवहारिक, जैविक एवं अत्याधिक प्रकोप की स्थित होने पर रासायनिक विधाओ के बारें में विस्तार से बताया जाता है। जो कि किसान भाईया को व्हाट्सएप या एस०एम०एस० के माध्यम से प्राप्त होगा।
(रतन शंकर ओझा) जिला कृषि रक्षा अधिकारी बस्ती।
कार्यालय-जिला कृषि रक्षा अधिकारी, बस्ती।